क्षेत्र के चांदपुर में होने वाली चांदपुर प्रीमियर लीग (सीपीएल-6) रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट (अंडर आर्म) का शुभारंभ एक अप्रैल को श्रीखड़ेश्वरी बाबा इंटर कॉलेज ग्राउंड पर होगा।आयोजक मंडल की ओर से प्रिंस खान व गोलू सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों के लिए लोवर और टी-शर्ट पहनकर मैदान में उतरना अनिवार्य किया गया है। अब तक क्षेत्र की 15 टीमों ने अपना पंजीकरण करा लिया है।