फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सड़क पर उतरे सीपी, कचहरी क्षेत्र में चला अभियान, 1037 चालान, 42 वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यातायात व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल पुलिस कार्यालय से कचहरी मार्ग तक पहुंचे। उन्होंने कलर-कोडेड पार्किंग व्यवस्था और कचहरी स्थित मल्टी-स्टोरी बाइक पार्किंग की व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही रामनगर थाना क्षेत्र में भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान गलत दिशा में चल रहे पांच वाहनों को सीज कर दिया गया, जबकि 506 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा 32 चारपहिया वाहनों पर काली फिल्म पाए जाने पर कार्रवाई की गई। साथ ही 238 अवैध पार्किंग के मामलों में कार्रवाई हुई और 24 बिना नंबर प्लेट के डंपरों पर भी कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त 31 बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को सीज कर 156 का चालान किया गया। हाईवे और सड़क किनारे खड़े 66 वाहनों के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान 153 स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। कुल मिलाकर इस कार्रवाई में 1037 चालान किए गए और 42 वाहनों को सीज किया गया। उन्होंने कचहरी क्षेत्र में पार्किंग की गुणवत्ता, सुरक्षा और सीसी कैमरों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए, जबकि रामनगर में अवैध अतिक्रमण हटाने, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई करने और दुकानदारों को सड़क खाली रखने के निर्देश दिए। साथ ही पीक आवर्स में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को भी कहा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें