फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस झंडा दिवस पर CP ने फहराया पुलिस ध्वज : बोले - अपने कर्तव्य का निर्वहन बेहतर तरीके से करें

Sat, 23 Nov 2024 12:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

पुलिस कमीश्नर मोहित अग्रवाल ने पुलिस झंडा दिवस पर ध्वज फहराया और अपने कर्तव्य की गरिमा बनाए रखने की बात कही। बताते चलें कि प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 23 नवंबर 1952 को सर्वप्रथम यूपी पुलिस को पुलिस कलर (ध्वज) प्रदान किया था।
 
विज्ञापन
पुलिस कमीश्ननर मोहित अग्रवाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस झंडा दिवस पर शनिवार को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस लाइन में पुलिस ध्वज फहराया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी के संदेश को पढ़कर पुलिस अफसरों और कर्मियों को सुनाया। साथ ही, सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने के लिए प्रेरित किया। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस के वीर जवानों के शौर्य, कर्तव्यपरायणता और उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के फलस्वरुप भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 23 नवंबर 1952 को सर्वप्रथम यूपी पुलिस को पुलिस कलर (ध्वज) प्रदान किया था।

उत्तर प्रदेश पुलिस पूरे भारत का प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरूप पुलिस कलर अर्थात पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें