फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कल 120 केंद्रों पर लगेगा टीका, आज रात से करा सकेंगे बुकिंग

Sun, 15 Aug 2021 02:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शहरी क्षेत्रों के लोग पोर्टल पर पंजीकरण कराकर कोरोना की पहली डोज लगवा सकते हैं, तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण केंद्र पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं और टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में सोमवार को 120 केंद्रों पर कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए आज यानी रविवार रात 8 बजे से कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन स्लॉट बुक कराया जा सकता है। शहरी क्षेत्रों में जहां ऑनलाइन स्लॉट बुक करने वालों को टीका लगाया जाएगा, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बने टीकाकरण केंद्रों पर आन द स्पॉट पंजीकरण कराकर भी लोग टीका लगवा सकेंगे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के 64 और शहरी क्षेत्र के 56 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने अधिक से अधिक लोगों से टीकाकरण केंद्र पर पहुचकर टीका लगवाने की अपील की है। जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा पर महिला स्पेशल टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया है।

महिलाएं कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर अपना टीकाकरण करा सकती हैं। महिला स्पेशल टीकाकरण बूथ के लिए भी पोर्टल पर स्लॉट खोले जाएंगे। इसमें पंजीकृत महिला टीका लगवा सकती हैं। जिन लोगों का दूसरा डोज लगवाने का समय हो गया है वे टीकाकरण केंद्र पर जाकर अपना टीकाकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें