फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19: BHU के रेजिडेंट डॉक्टर सहित पांच कोरोना संक्रमित, दो लोग आइसोलेशन में; जानें अपडेट

Wed, 28 May 2025 04:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Corona Virus News: कोरोना वायरस और मरीजों को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में है। बीएचयू में भी तैयारियां दुरुस्त कर ली गई हैं। इस बीच जो लोग कोविड प्रभावित हैं। उनको आइसोलेशन में रख दिया गया है।
विज्ञापन
BHU Hospital - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IMS BHU: कोरोना ने काशी में दस्तक दे दी है। सोमवार को आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर और इसी विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया। 

विज्ञापन


दोनों ही संक्रमितों को एहतियातन आईसोलेशन में भेजा गया और क्वारंटीन रहने को कहा गया। इसी तरह बीएचयू अस्पताल में इलाज कराने आने वाले तीन और लोग संक्रमित पाए गए। इस तरह पिछले एक सप्ताह में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब डॉक्टरों ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है। 

इससे पहले कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर के दौरान करीब पांच हजार संक्रमित मिले थे। 

सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में निशुल्क जांच की सुविधा
वीडीआरएल लैब का एक जांच काउंटर सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में है। अगर किसी को कोरोना जैसे लक्षण दिख रहे हैं तो वे जांच करा सकते हैं। डॉक्टर की सलाह पर निशुल्क जांच की सुविधा है। पिछले सप्ताह डॉक्टर की सलाह पर तीन मरीजों ने भी अपनी जांच कराई थी। मरीजों में कोरोना जैसे लक्षण थे। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एक रेजिडेंट और एक कर्मचारी भी संक्रमित हुए हैं। सभी को सतर्कता बरतने को कहा गया है। -प्रो.गोपालनाथ, माइक्रोबायोलॉजी विभाग, आईएमएस बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें