फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म में दोषी को 10 साल की सजा, पीड़िता को मिलेगा जुर्माने का 80 फीसदी हिस्सा

Sat, 28 Nov 2026 12:17 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म में दोषी को 10 साल की सजा सुनाई गई। मामले में आठ साल तक चली सुनवाई के बाद विशेष पॉक्सो कोर्ट का फैसला आया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) नितिन पांडेय की अदालत ने शुक्रवार को दोषी सोनू राजभर को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर विभिन्न धाराओं में जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की कुल धनराशि का 80 प्रतिशत पीड़िता को देने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
अभियोजन के अनुसार, मामला जैतपुरा थाना क्षेत्र का है। 21 सितंबर 2018 को पीड़िता के पिता ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनकी 15 वर्षीय बेटी घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। इस पर पुलिस ने सोनू राजभर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। विवेचना के बाद आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में आरोपपत्र दाखिल किया गया।

विशेष लोक अभियोजक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता, उसके पिता, चिकित्सक, विद्यालय के प्रधानाचार्य, पुलिस विवेचक समेत छह गवाह पेश किए गए। अदालत में 13 दस्तावेजी साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए। बचाव पक्ष ने आरोपों को गलत बताते हुए आरोपी को फंसाने की दलील दी, लेकिन अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोप साबित माना। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; बड़ी सौगात: पूर्वांचल में पहली बार बीएचयू में होगी रोबोटिक सर्जरी, 30 करोड़ का रोबोट 10 दिसंबर तक होगा स्थापित
विज्ञापन


अदालत ने उम्र संबंधी साक्ष्यों के परीक्षण में पीड़िता की आयु घटना के समय 16 से साढ़े 16 वर्ष के बीच मानी। इसी आधार पर 16 वर्ष से कम आयु से संबंधित धारा 376(3) का आरोप साबित नहीं माना, जबकि अन्य आरोपों में दोषसिद्ध किया। अदालत ने धारा 363 में तीन साल, धारा 366 में पांच साल और पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 में 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें