जिले में धारा 144 लागू होने और धरने की अनुमति न लेने का हवाला देकर धरना दे रही महिलाओं को पुलिस उठाने लगी। पुलिस का आरोप है कि महिलाओं को उठाने के दौरान बेनियाबाग मैदान के बाहर मौजूद भीड़ में शामिल लोग दौड़ते हुए अंदर आए और पथराव करने लगे।
पुलिस जब उन लोगों को खदेड़ने लगी तो धरना दे रही महिलाएं मैदान से निकल गईं। पुलिस ने मौके से अबू सूफियान, आमिर हुसैन, मोहम्मद सालेह सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया। प्रकरण को लेकर चौक थाने में 32 नामजद और 500-600 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
आरोपियों की ओर से अदालत में दलील दी गई कि उन पर राजनैतिक दबाव और रंजिश के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।
अदालत ने बचाव और अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद आरोपियों की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। अदालत के अनुसार आरोपियों को जमानत ओर रिहा करने के लिए पर्याप्त आधार है।