फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएस यादव मामले में कोर्ट ने चंदौली पुलिस से मांगी आख्या

Wed, 12 Jul 2017 01:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
निलंबित और गिरफ्तार चंदौली एआरटीओ आरएस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेल में निरुद्ध निलंबित एआरटीओ आरएस यादव, परिवार के सदस्यों समेत 59 लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत शिवपुर निवासी राकेश न्यायिक की तरफ  से दाखिल याचिका पर कैंट पुलिस और एसपी विजिलेंस की ओर से अदालत में आख्या दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण की अदालत में दाखिल आख्या में कहा गया है कि इस मामले में उनके यहां कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। अदालत ने अब इस याचिका पर अब एसपी चंदौली से आख्या तलब की है। 

न्यायिक के अधिवक्ता अमरेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक अदालत ने आख्या तलब करते हुए सुनवाई की तारीख चार अगस्त तय की है। याचिका में आरएस की पत्नी, पुत्र-पुत्रियों, सीए. चार कंपनियों के शेयर होल्डर और परिवहन विभाग के अधिकारियों समेत 59 लोगों के खिलाफ  भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


जेल में आरएस यादव से हुई पूछताछ
भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद चंदौली के एआरटीओ आरएस यादव से मंगलवार को विजिलेंस ने पूछताछ की। बेनामी संपत्ति को लेकर टीम ने करीब एक घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद टीम लौट गई।

एसपी विजिलेंस शिवशंकर सिंह ने बताया कि जांच के क्रम में टीम पूछताछ करने गई थी। पूछताछ के आधार पर कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ होगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

तीन सिपाहियों की संपत्ति की जांच कराने की मांग

rs yadav - फोटो : अमर उजाला
आरएस यादव के साथ ही विभाग के कुछ सिपाहियों की संपत्ति की जांच भी हो सकती है। पूर्वांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने परिवहन विभाग के तीन सिपाहियों की शिकायत मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री से की है।

आरोप लगाया है कि तीनों सिपाहियों ने अकूत संपत्ति अर्जित की है। परिवार और रिश्तेदारों के नाम से बेनामी संपत्तियां ली गई हैं। संपत्तियों का ब्यौरा देकर इसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय और विजिलेंस से कराने की मांग की है। इनमें वाराणसी, मिर्जापुर और चंदौली के आरटीओ प्रवर्तन के सिपाही शामिल हैं।  

ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान आज से
परिवहन विभाग बुधवार से वाराणसी समेत मंडल के चारों जिलों में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाएगा। डग्गामार वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। आरटीओ प्रवर्तन केडी सिंह ने कार्रवाई के लिए जिले में चार टीमें बनाई हैं। सभी टीमों को रोजाना पंद्रह वाहनों के चालान का लक्ष्य दिया गया है। कार्रवाई की रिपोर्ट रोजाना शाम को उप परिवहन आयुक्त डीके त्रिपाठी को देनी होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें