फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली के

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) पुष्कर उपाध्याय की अदालत ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 में हुई धांधली के मामले में आरोपी पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी संजय कुमार वर्मा की जमानत अर्जी सुनवाई के बाद खारिज कर दी। प्रकरण के अनुसार, 28 जुलाई 2018 को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों से रकम लेकर धांधली की गई थी। 28 मई 2019 को एसटीएफ ने चोलापुर थाना क्षेत्र से कौशिक कुमार कर को गिरफ्तार कर इस धांधली का खुलासा किया था। कौशिक कुमार कर के बाद लोक सेवा आयोग की तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार को भी गिरफ्तार किया गया था। बाद में अन्य आरोपी भी पकड़े गए और कुछ ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें