फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में ट्रेन की चपेट में आने से दंपती की मौत, नाती को बचाने में गई दोनों की जान

Sun, 03 Feb 2019 10:09 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र के हाशमी मोहल्ला निवासी फखरुद्दीन बुद्धू (50) व उनकी पत्नी सकीना (45) अपने नाती हसनैन (8) और पोती असवा (7) के साथ अपनी बेटी के घर सुरियावां भदोही जा रहे थे। 
विज्ञापन


वे केराकत से ट्रेन से भंडारी स्टेशन पर उतरे और वहां से सिपाह पड़ाव जाने के लिए रेल लाइन के किनारे-किनारे पैदल ही जा रहे थे। पति-पत्नी आगे और बच्चे उनके पीछे थे। 

सिपाह रेल ओवरब्रिज के निकट पहुंचे तभी वाराणसी से लखनऊ जाने वाली बालामऊ पैसेंजर ट्रेन आ गई। सामने ट्रेन देख वे घबड़ा गए और बच्चों को बचाने के लिए पलटे। 
विज्ञापन


तभी ट्रेन आ गई और उसकी चपेट में आने से सकीना पटरी पर गिर पड़ी जबकि फखरुद्दीन बीस फीट गहरी खाई में जा गिरे। दोनों की मौके पर मौत हो गई जबकि दोनों बच्चे किनारे पगडंडी पर होने से बच गए। 

पुलिस से हादसे की खबर मिलने पर केराकत से घरवाले भी पहुंच गए। पति पत्नी की एक साथ मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृत फखरुद्दीन रिक्शा ट्राली चलाता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें