होशिला गुप्ता ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से गैस सिलिंडर की व्यवस्था करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। इस कारण घर में खाना बनाने में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने स्थिति को संभालने के लिए लकड़ी का चूल्हा तैयार किया और उसे जलाकर भी दिया, ताकि भोजन बन सके। लेकिन उनकी पत्नी रेखा गुप्ता इस बात से संतुष्ट नहीं थीं और दोनों के बीच कहासुनी बढ़ती चली गई।
देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों के बीच गाली-गलौज के साथ हाथापाई शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ने पर रेखा गुप्ता ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति होशिला गुप्ता को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
इस संबंध में सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि महिला की सूचना पर उसके पति को थाने लाया गया है। मामले की जांच संबंधित हल्का प्रभारी को सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक महिला की ओर से कोई लिखित शिकायत पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।