फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दोस्त बनकर आए दंपति, दूसरे दिन बिस्किट दिलाने के बहाने बच्चों को लेकर फरार

Mon, 19 Oct 2020 04:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
अपहरण हुआ बच्चा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक व्यक्ति घर पर रविवार शाम को उसका मित्र अपनी पत्नी के संग आया। सोमवार सुबह दंपति दोस्त के बच्चों को बिस्किट दिलाने के बहाने घर से निकल गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो बच्चों और दंपति की काफी खोजबीन की, लेकिन किसी का पता नहीं चला। इस दौरान पीड़ित परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस आरोपी दंपति की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र निवासी अशोक राम खिलौना आदि बेचने का काम करता है। इस दौरान उसकी दोस्ती उसी तरह का काम करने वाले परिवार से गाजीपुर जिले में हुई। इन दिनों अशोक अपने घर पर रहकर मजदूरी आदि का काम करता है।


रविवार की शाम को अशोक का मित्र अपनी पत्नी के साथ उससे मिलने के लिए उसके घर आया। रात को भोजन आदि कर अशोक का मित्र पत्नी के संग इसके यहां रुका। सुबह आए दंपति में से महिला कोई काम बताकर चली गई। बाद में 10 बजे के करीब तथाकथित दोस्त अशोक की बीवी से बोला वह बच्चों को बिस्किट दिलाकर आ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोस्त अशोक के पुत्र संदेश(4) और राज(5) को लेकर घर से निकला। लेकिन घंटा भर बीतने पर वापस नहीं लौटा। इस पर अशोक की बीवी बच्चो और पति के दोस्त की तलाश में घर से निकली, लेकिन बच्चों के साथ दोस्त का कहीं पता नहीं चला।

अशोक की पत्नी मेवाती ने घटना की सूचना पुलिस के साथ काम पर गए पति को दिया। घटनाक्रम से अवगत होने पर पुलिस एक्टिव हुई, इस दौरान पुलिस ने बच्चों को लेकर फरार हुए आरोपी का नंबर सर्विलांस पर लगाया। थानाध्यक्ष दोहरीघाट एसएन यादव ने बताया कि आरोपी का पता लगाया जा रहा। जल्दी ही सफलता मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें