शिवनगर कॉलोनी में हजारों की चोरी
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के शिव नगर कॉलोनी चांदपुर में चोरों ने रविवार देर रात राजकुमार सोनकर के घर को खंगाला। बैटरी, इनवर्टर, फ्रिज का स्टेबलाइजर, सीसी कैमरे की डीवीआर समेत अन्य घरेलू सामान ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि आसपास लगे सीसी कैमरों की मदद से जांच की जा रही है।