राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि आज का दिन बलिया के लिए काफी अहम है। उन्होंने तिरंगा फहरवाने के लिए अथक प्रयास करने वाले रिपुंजय रमण पाठक उर्फ रानू को मंच पर बुलाया और उनके प्रयास की सराहना की। कहा कि कोई छोटा-बड़ा नहीं होता। अगर कोई कुछ भी करने की ठान ले तो एक दिन मुकाम हासिल हो ही जाता है। मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि बलिया स्टेशन से 11 बजे के बाद तथा वाराणसी से दोपहर के बाद कोई ट्रेन नहीं थी।
मेमो चलने से ये कमी दूर हो जाएगी। मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि आज का दिन बलिया के लिए काफी अहम है। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मेमो ट्रेन से जिले के लोगों को काफी सहूलियत होगी। राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने कीड़िहरापुर स्टेशन का नाम बदलकर पूर्व पीएम चंद्रशेखर के नाम पर करने की मांग की। इस मौके पर डीआरएम बीके पंजियार, स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह, सीओ सिटी एके सिंह, जीआरपी थानाध्यक्ष एके सिंह, आरपीएफ प्रभारी अजीत सिंह, सुनील परख, आनंद सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
तिरंगे के साथ सेल्फी लेने की रही होड़
बलिया। बलिया मॉडल स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में ध्वजारोहण के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान लोगों में तिरंगे की फोटो लेने और तिरंगे के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। बारी-बारी से कई लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी ली और उसे शेयर किया।