गाजीपुर। गाजीपुर लोकसभा व आंशिक बलिया लोकसभा सीट के चुनाव की मतगणना को लेकर प्रशासन की ओर से समस्त तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। अब चार जून को सुबह आठ बजे से जंगीपुर मंडी समिति परिसर में मतगणना होगी। विधानसभा क्षेत्रवार 14-14 टेबल लगेंगे।
कृषि उत्पादन मंडी समिति जंगीपुर में मतों की गणना 4 जून को सुबह आठ बजे से होगी। मतगणना के लिए प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 14 गणना टेबल लगाए जाएंगे। पहले 14 टेबल पर पोस्टल बैलेट पेपर्स की गणना की जाएगी। वहीं, एक एआरओ टेबल निर्धारित किया गया है। इस पर मतगणना अभिकर्ता को नियुक्त किया जाएगा। टेबलवार गणना अभिकर्ता कि नियुक्ति के लिए प्रारूप 18 भरकर मतगणना अभिकर्ता की तीन- तीन फोटोग्राफ सहित प्रस्तावित अभिकर्ता को संबंधित सहायक रिटर्निंग आफिसर के यहां प्रस्तुत करके सत्यापन कराना होगा, ताकि मतगणना के पूर्व पहचान पत्र उपलब्ध कराया जा सके।
कहां कितना टेबल और राउंड
गाजीपुर लोकसभा सीट
विधानसभा- बूथ- टेबल- राउंड
जखनियां
462 -14-33
सैदपुर
412 -14-29
गाजीपुर
354-14- 25
जंगीपुर
379 -14-27
जमानिया
428 -14- 30
-
आंशिक बलिया लोकसभा
जहूराबाद
439-14-31
मुहम्मदाबाद
462 14-33