वाराणसी। बीएचयू में शोध में दाखिले के लिए सोमवार से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 10 फरवरी से पोर्टल खोल दिया गया है। इस पर लॉगिन कर संबंधित अभ्यर्थी काउंसिलिंग के लिए कॉल लेटर ले सकते हैं। यह सुविधा ऑनलाइन होने से अभ्यर्थियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शोध का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों के लिए वेबसाइट पर अलग से रेट और रेट एक्जंपटेड दिख रहा है। 10 से 13 फरवरी तक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन कॉल लेटर भेजा जाएगा। 17 फरवरी से 5 मार्च तक का समय काउंसिलिंग के लिए डाॅक्यूमेंट सत्यापन और साक्षात्कार के लिए रखा गया है। संबंधित अभ्यर्थियों को लॉगिन आइडी भी दी गई है, इसका प्रयोग कर अभ्यर्थी कॉल लेटर ले सकते हैं। ब्यूरो