राजातालाब। भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर कस्बे में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज बच्चों को अच्छी शिक्षा दे और विकास की मुख्यधारा में शामिल हों। उन्होंने मंदिर प्रांगण में पर्यटन विभाग के द्वारा संपन्न कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। मुख्य अतिथि राम प्यारे विश्वकर्मा ने विश्वकर्मा मंडल काशी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी दी। समारोह में रामनारायण विश्वकर्मा, जय प्रकाश विश्वकर्मा, सुरेश शर्मा, शिवबली विश्वकर्मा ने भी विचार रखें। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वकर्मा मंडल काशी के अध्यक्ष हीरालाल विश्वकर्मा ने की। संवाद