काशी विद्यापीठ में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 4 अगस्त को समाज कार्य संकाय भवन के राजाराम शास्त्री सभागार में होगी। प्रवेश सेल के उप समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि डिप्लोमा इन स्पेनिश लैंग्वेज, डिप्लोमा इन स्पोकेन इंग्लिश, एडवांस डिप्लोमा इन रसियन लैंग्वेज, डिप्लोमा इन रसियन लैंग्वेज (लेटरल इंट्री), एडवांस डिप्लोमा इन रसियन लैंग्वेज (लेटरल इंट्री), डिप्लोमा इन फ्रेंच लैंग्वेज (लेटरल इंट्री), डिप्लोमा इन स्पेनिश लैंग्वेज (लेटरल इंट्री), सर्टिफिकेट इन स्पोकेन इंग्लिश, डिप्लोमा इन जर्मन लैंग्वेज एवं डिप्लोमा इन फ्रेंच लैंग्वेज में सुबह 10.30 बजे से काउंसिलिंग होगी।