फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में कल बीए मास कॉम, बीकॉम की काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ मुख्य परिसर में सत्र 2026-27 के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया चल रही है। प्रवेश सेल उपसमन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि 6 जुलाई को बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन एवं बीकॉम रिटेल ऑपरेशन्स मैनेजमेंट की प्रवेश काउंसिलिंग वाणिज्य एवं प्रबन्ध शास्त्र संकाय में होगी। ऐसे अभ्यर्थी जिनको ई-मेल पर लिंक भेजा गया है वे गेट पास के साथ अपने मूल प्रमाण पत्रों, सभी की एक सेट फोटो स्टेट, स्वयं की 2 स्टांप साइज फोटो अपनी कैटेगरी के अद्यतन प्रमाण पत्र सहित 6 जुलाई को सुबह 10 बजे निर्धारित स्थान पर काउंसिलिंग के लिए उपस्थित होना पड़ेगा। बताया कि मेरिट सूची विवि की वेबसाइट अपलोड है, अभ्यर्थी उसका अवलोकन कर गेट पास डाउनलोड कर सकता है। काउंसिलिंग के बाद निर्धारित शुल्क उसी दिन ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य होगा। प्रो. कामिल ने बताया कि शनिवार को बी.एससी. इन टूरिज्म एंड हॉस्पिटालिटी ऑपरेशन्स पाठ्यक्रम के छूटे हुए अभ्यर्थियों की काउन्सिलिंग में कुल 39 अभ्यर्थियों ने प्रवेश ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें