फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कॉन्वेंट स्कूलों को टक्कर दे रहे परिषदीय विद्यालय, मंत्र का जाप करके भोजन करते हैं विद्यार्थी

Mon, 10 Feb 2025 05:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले के सरकारी स्कूल कॉन्वेंट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं। यहां बच्चों को पारंपरिक संस्कृत के बारे में भी शिक्षित किया जा रही है। वे मंत्र का जाप करने के बाद ही भोजन ग्रहण करते हैं।  
विज्ञापन
School - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के 1145 परिषदीय विद्यालयों में कई विद्यालय ऐसे हैं जो पढ़ाई और विद्यालय के सुंदरीकरण में कॉन्वेंट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं। वहीं, सिहोरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में तो बच्चे मध्यान्ह भोजन से पहले मंत्र का जाप करने के बाद ही भोजन ग्रहण करते हैं। 

विज्ञापन


सेवापुरी विकास खंड के बेसहुपुर गांव के पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय में प्राकृतिक सौंदर्य से सजाया गया है। विद्यालय में 405 बच्चों के पढ़ने के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं हैं। इस तरह नहवानीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों में अनुशासन और पढ़ाई लिखाई के मामले में अन्य विद्यालयों से बेहतर है। जहां बच्चे अंग्रेजी हिंदी सभी प्रकार के विषयों में अव्वल रहते हैं। 

सिहोरवां स्थित प्राथमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन से पहले विद्यालय के बच्चे ऊं सह नाववतु सह नौ भुनक्तु सह वीर्यं करवावहै तेजस्वि नावधीतमस्तु मा विद्विषावहै मंत्र का जाप करने के बाद ही भोजन ग्रहण करते हैं। यहां बच्चों को पारंपरिक संस्कृत के बारे में भी शिक्षित किया जा रही है।  
विज्ञापन


क्या बोले अधिकारी
जिले के परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प किया जा रहा है। जहां पारंपरिक संस्कृति, उच्च गुणवत्ता के शैक्षणिक सत्र और विद्यालय परिसर में सुंदरीकरण के काम कराए जा रहे हैं। - डॉ. अरविंद कुमार पाठक, बीएसए 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें