जिले के 1143 परिषदीय विद्यालयों के वार्षिक परिणाम सोमवार को जारी हुए। परिणाम शत प्रतिशत रहे। अब सभी बच्चों को एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए सत्र में प्रवेश दिया जाएगा। पहले दिन उनका भव्य स्वागत होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में करीब 1.50 बच्चे पढ़ रहे हैं। इन सभी ने इस बार की परीक्षा पास की। सभी छात्रों को अगली कक्षा के लिए उत्तीर्ण किया गया। बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि वार्षिक परीक्षा में सभी बच्चे पास हुए हैं। इनमें कुछ ने बहुत अच्छा प्रदर्शन भी किया है। इन बच्चों की सूची विद्यालय स्तर पर बनवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार जितने बच्चे पढ़ रहे हैं उनकी 25 फीसदी संख्या बढ़ाने का लक्ष्य है।