फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में खुलासा: रांची से सिर्फ कागजों पर दौड़े कफ सिरप लदे 2600 ट्रक, बनारस में एंबुलेंस से ढुलाई

Wed, 17 Dec 2025 06:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कफ सिरप कांड में दिन-ब-दिन नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं जांच में शुभम जायसवाल का एक और कारनामा सामने आया है। फर्जी ईवे बिल से कफ सिरप की ढुलाई की गई। 
विज्ञापन
कफ सिरप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शैली ट्रेडर्स के कर्ताधर्ता और कफ सिरप के सरगना 25 हजार के इनामी शुभम जायसवाल का एक और कारनामा जांच में सामने आया है। फर्जी ईवे बिल से राज्य कर विभाग को सिंडिकेट ने गजब का चूना लगाया। रांची से वाराणसी में 2600 ट्रक माल भेजे जाने की पुष्टि हुई है, लेकिन यह ट्रक कभी भी रांची से वाराणसी नहीं पहुंचे। सिर्फ कागजों पर ही ट्रकों की आवाजाही दिखाई गई। वहीं, वाराणसी से आगे अन्य जिलों में माल भेजने के लिए फर्जी ईवे बिल में एंबुलेंस, स्कूल वाहन, ई रिक्शा, ऑटो और जीप के नंबर सामने आए हैं। इस पूरे प्रकरण में राज्य कर अधिकारियों से भी कोतवाली पुलिस ने संपर्क किया है।

विज्ञापन


कफ सिरप सिंडिकेट के पाटर्नरों ने बोगस फर्म से फर्जी ईवे बिल के जरिये माल का परिवहन दिखाया है। शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर भोला प्रसाद और शुभम जायसवाल समेत अन्य फर्मों ने माल परिवहन में जिन गाड़ियों के नंबर दर्शाएं हैं वह कभी सड़क पर उतरे ही नहीं हैं। पड़ताल हुई तो सिर्फ कागजों पर रिकॉर्ड पाया गया। 2600 ट्रक से माल का परिवहन दिखाया गया, जो कभी रांची से वाराणसी आए ही नहीं है। राज्य कर अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने का भी काम फर्म प्रोपराइटरों ने किया है।

इसे भी पढ़ें; रूह कंपा देने वाला हत्याकांड: चीखते रहे मां-बाप, आरी से छह टुकड़ों में काट डाला बेटा, दो नदियों में फेंके शव
विज्ञापन


वाराणसी के फर्मों से माल का परिवहन दिखाया गया, जब ईवे बिल खंगाला गया तो उसमें दर्ज वाहनों के नंबर एंबुलेंस, ऑटो, रिक्शा, स्कूली वैन का पाया गया। यह वाहन कभी गए ही नहीं है। डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने बताया कि जांच में बोगस फर्मों और फर्जी ईवे बिल से माल ढुलाई की बात सामने आई है। इसकी जांच कराई जा रही है। राज्य कर अधिकारियों से भी संपर्क किया गया है।

विज्ञापन

शुभम, महेश पर बढ़ेगी इनाम की राशि

सिगरा के बादशाहबाग कॉलोनी निवासी शुभम जायसवाल और रोहनिया के भदवर काशीपुर निवासी महेश सिंह पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। कमिश्नरेट पुलिस की ओर से इनाम राशि बढ़ाकर 50-50 हजार करने की तैयारी चल रही है। महेश सिंह के गोदाम से दो करोड़ से अधिक कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद हुई थी और मौके से केयर टेकर आजाद जायसवाल गिरफ्तार हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें