फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कफ सिरप : फरार दो आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोडीन कफ सीरप का कारोबार करने वाले भदोही और वाराणसी के एक-एक कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने फरार चल रहे दोनों वांछितों के आवास पर मंगलवार को कुर्की का नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने दोनों के घरों और सार्वजनिक स्थलों पर मुनादी कराकर नोटिस चस्पा किया।
चेताया कि दो सप्ताह के भीतर अगर कोर्ट में उपस्थित नहीं होते हैं तो उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। थानाध्यक्ष कुलदीप मिश्रा ने बताया कि 2025 में नई बाजार के आजाद नगर निवासी दिलीप कुमार और अंशिका गुप्ता वांछित हैं। दिलीप कुमार आजाद नगर नई बाजार भदोही के निवासी हैं और दिलीप मेडिकल स्टोर एवं आयुष इंटरप्राइजेज के प्रोप्राइटर हैं।
विज्ञापन

अंशिका गुप्ता वाराणसी के गोला दीनानाथ की निवासी हैं। वह फर्म मेसर्स राजेंद्र एंड संस की प्रोप्राइटर हैं।
दोनों समेत करीब 11 के खिलाफ पुलिस ने कोडीन कफ सीरप के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी।
सीरप के कारोबार में शामिल तीन अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अब भी कई आरोपी फरार चल रहे हैं। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय ने धारा 84 भारतीय न्याय संहिता के तहत कुर्की का नोटिस चस्पा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

विवेचक निरीक्षक रामनिवास सिंह ने पुलिस टीम के साथ यह प्रक्रिया पूरी की। कोर्ट के आदेश के अनुसार यदि आरोपी निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें