फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cough Syrup Case: अमित सिंह टाटा व अमित यादव की 18 अप्रैल को होगी पेशी, पूछताछ में मिल सकती है खास जानकारी

Thu, 16 Apr 2026 08:09 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कफ सिरप तस्करी के मामले में अमित सिंह टाटा व अमित यादव की पेशी अब 18 अप्रैल को होगी। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। 
विज्ञापन
अमित सिंह टाटा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कफ सिरप तस्करी के मामले में लखनऊ जेल में बंद अमित सिंह टाटा व अमित यादव की पेशी अब 18 अप्रैल को होगी। पिछले कई तिथियों से वारंट बी से आरोपियों को तलब किया गया था, मगर किसी कारणवश पेशी नहीं हो पाई थी। 

विज्ञापन


इसके बाद पुनः विवेचक ने आरोपियों के न्यायिक रिमांड बनाने के लिए अर्जी दी, जिस पर कोर्ट ने 18 अप्रैल की तिथि नियत की है। हालांकि आरोपी के अधिवक्ता आदित्य वर्मा ने बताया कि पहला न्यायिक रिमांड होने के कारण व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेशी होना आवश्यक है, तभी न्यायिक रिमांड बनने की संभावना है।

कोडीन युक्त कफ सिरप की बरामदगी और तस्करी के मामले में लखनऊ जेल में बंद दो आरोपियों, अमित सिंह टाटा और अमित यादव को कोतवाली पुलिस वारंट बी पर मंगलवार को जिला जज एफटीसी (14वां वित्त आयोग) मनोज कुमार की अदालत में पेश करने वाली थी। इस बाबत प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था। अदालत ने अभियोजन की दलीलें सुनने के बाद वारंट बी जारी करते हुए दोनों आरोपियों को 31 मार्च को अदालत में तलब किया था।  
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि कफ सिरप की अवैध बिक्री और तस्करी से जुड़े इस मामले की जांच में कई अहम सुराग मिले हैं। पूछताछ से तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें