मामले को सुलझाने में लगे रसूखदार और सफेदपोश, लखनऊ में डाले डेरा
शुभम के मामले को सुलझाने के लिए शहर और पूर्वांचल के कुछ रसूखदार व सत्ता में तगड़ी पैैठ रखने वाले प्रभावशाली सफेदपोश भी सक्रिय हैं। लखनऊ में जुगाड़ की गाड़ी दौड़ा रहे हैं। कुछ लोग तो लखनऊ में डेरा डाल चुके हैं। बताया जा रहा है कि शुभम ने कुछ लोगों के आलीशान मकान तक बनवाए हैं।
सप्तसागर दवा मंडी का अध्यक्ष बनने की तैयारी में था
कम समय में अकूत दौलत कमाने वाले शुभम ने अब अपने को राजनीति में सेट कर रहा था। वह सप्तसागर दवा मंडी चुनाव में अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहा था। मंडी के अधिकतर दवा कारोबारियों ने उसे समर्थन देने पर हामी भरी थी।