फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अप्रैल तक 50 करोड़ के बॉन्ड जारी करेगा निगम, बनेंगे व्यावसायिक भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। कैबिनेट से मंजूरी के बाद पहले चरण में अप्रैल तक नगर निगम 50 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगा। इससे अंतरराष्ट्रीय निवेश बढ़ेगा। बॉन्ड से मिलने वाली धनराशि से शहर का बेहतर विकास होगा। नगर निगम दो योजनाओं के लिए 25-25 करोड़ रुपये के बाॅन्ड के जरिये धनराशि जुटाएगा। इसके अलावा 25 करोड़ रुपये नगर निगम अपना लगाएगा। इससे नगर निगम को आय का एक नया स्रोत मिल जाएगा। विकास कार्यों की रफ्तार में तेजी आएगी।
बाॅन्ड की धनराशि से सिगरा स्टेडियम के पास भूमिगत पार्किंग, व्यावसायिक बाजार व होटल का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा लहुराबीर से कबीरचौरा रोड पर बने पशु चिकित्सालय जो घोड़ा अस्पताल के नाम से जाना जाता है। यहां पर ढाई एकड़ में व्यावसायिक भवन बनाया जाएगा। इन दोनों योजनाओं के लिए बॉन्ड जारी होगा। 36 करोड़ रुपये की लागत से सिगरा स्टेडियम के पास बनने वाले व्यावसायिक बाजार के लिए 80 प्रतिशत राशि यानी 28 करोड़ रुपये बॉन्ड से जुटाएंगे।
विज्ञापन

यहां 2600 वर्गमीटर में जी प्लस फाइव भवन में भूमिगत पार्किंग की सुविधा होगी। इसमें 56 कार और 22 दोपहिया वाहन को पार्क किए जाएंगे। इसमें निगम को 65 लाख रुपये महीने आय होने का अनुमान है। इसके अलावा घोड़ा अस्पताल के पास बनने वाले व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स को बनवाने में 22 करोड़ रुपये का बॉन्ड जारी किया जाएगा। दोनों योजनाओं का मानचित्र स्वीकृति के लिए वीडीए में भेजा गया है। बॉन्ड जारी करने के लिए नगर निगम को डबल ए की रेटिंग मिल चुकी है।
बॉन्ड जारी होने से होगा फायदा : बॉन्ड में पैसा लगाने की परिपक्वता पूरी करने पर सालाना ब्याज मिलेगा। देश-विदेश के लोग निवेश करेंगे। शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद आम लाेग एक्सचेंजों के जरिये निवेश कर सकेंगे। बॉन्ड पर मिल रहा रिटर्न पूरी तरह से आयकर मुक्त होगा। बॉन्ड से सस्ते दर पर कर्ज जुटा सकेंगे। आय और खर्च के अंतर को कम करने के लिए बॉन्ड के जरिये पूंजी उधार ली जाएगी। काॅरपोरेट बॉन्ड की अपेक्षा सरकारी बॉन्ड सुरक्षित होगा।
विज्ञापन

सेबी की मदद से बैलेंस शीट करेंगे पारदर्शी : नगर निगम आने वाले दिनों मेंं नगर निगम बैलेंस शीट को भी एकदम पारदर्शी बनाएगा। पिछले दिनों बैलेंस शीट वगैरह के वेरिफिकेशन का काम हुआ था। अब सेबी की तरफ से यह काम किया जाएगा। बॉन्ड से नगर निगम धन जुटाएगा। इसका इस्तेमाल शहर के विकास कार्य में किया जाएगा। इससे नगर निगम को अतिरिक्त फंड मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें