फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: निगम को 41 दिन में वसूलने होंगे 82 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समाप्त होने में मात्र 41 दिन बचे हैं। नगर निगम को कुल 318 करोड़ रुपये वसूलने हैं, जिसमें अब तक 236 करोड़ की वसूली हो चुकी है। शेष 82 करोड़ रुपये को केवल 41 दिन में वसूलने हैं। इसमें संपत्तिकर, गृहकर, जलकर और सीवरकर शामिल हैं। नगर निगम ने बताया कि प्रतिदिन एक करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

नगर निगम ने बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बकाया राशि न जमा करने पर दुकानें और भवन सील किए जा रहे हैं। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शहर के सभी भवन स्वामियों से अपील की है कि वे किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए जल्द से जल्द संपत्तिकर जमा करें।
सभी जोनों में वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और अधिकारियों को शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी शुरू होगी। पिछले साल से गृहकर, जलकर और सीवरकर को मिलाकर एकीकृत बिल जारी किया जा रहा है, जिससे अब सभी करों की वसूली एक साथ की जा रही है। अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने कहा कि कर जमा नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें