फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: खुले में पेशाब करने पर निगम ने लगाया 100 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सड़कों के किनारे जहां-तहां खुले में पेशाब करना या गंदगी करना अब महंगा पड़ेगा। ऐसा करने वाले लोगों पर जुर्माना लगना शुरू हो गया है। चेतगंज क्षेत्र में खुले में पेशाब करने वाले युवक पर निगम के कर्मचारियों ने 100 रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की रसीद सोशल मीडिया पर वायरल है। ठेला संचालक को निगम के अधिकारियों ने आगे से ऐसा नहीं करने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के निवर्तमान पार्षद शंकर साहू ने आरोप लगाया कि जी-20 की तैयारियों के नाम पर प्रशासन आए दिन व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। शहर में नगर निगम की ओर से न सीवर लाइन ठीक कराया जा रहा है और न ही सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था ही ठीक है। निगम को पहले अपनी व्यवस्था ठीक करनी चाहिए। इसके बाद चालान की कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एनपी सिंह ने कहा कि शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। गंदगी फैलाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें