फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कॉर्पेट कंपनी में सुपरवाइजर ने लगाई फांसी, अवसाद से थे ग्रस्त

Wed, 07 Oct 2020 12:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मृतक (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर निवासी राजकुमार शुक्ला(55) ने रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजकुमार शुक्ला(55) मूल रूप से ग्राम नटवा थाना औराई जिला संत रविदास नगर के रहने वाले थे। चांदपुर स्थित एक कॉर्पेट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे। मृतक लगभग दो दशक से शिवदासपुर में अपना निजी मकान बनवाकर पत्नी मीरा देवी व दो एक पुत्री के साथ रहते थे। पुत्र विजय व जय दिल्ली में इंजीनियर के पद पर तैनात है। इनकी पुत्री सोनम की शादी हो चुकी है।


परिजनों ने बताया की यह डिप्रेशन की दवा लेते थे। बीती रात यह खाना खाकर सो गए कुछ देर बाद जब पत्नी मीरा देवी ने इन्हें कमरे में नही देखा तो वह इन्हें खोजने लगी। जब वह प्रथम तल पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि राजकुमार शुक्ला टीन शेड के बने कमरे में लोहे की एंगल से फांसी लगा लिए है।
विज्ञापन


यह देखते ही उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया, फॉरेंसिक टीम जांच कर लौट गई। पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें