फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: ग्रामीणों ने खींची लक्ष्मण रेखा, बाहर से आने वालों को चेतावनी

Mon, 06 Apr 2020 02:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गली में लगाया गया बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को रोकने के लिए 21 दिन में लॉकडाउन किया गया है, जिससे कोरोना का संक्रमण न फैल सके। इससे लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। यहां तक कि लोग भी अपने गांवों में बाहरी लोगों को न आने के लिए भी ऐसे रास्ते अपना रहे हैं।

विज्ञापन


वाराणसी के चोलापुर ब्लॉक के अजगरा गांव में ग्रामीणों ने एक बोर्ड लगा दिया है, जिस पर गांव में न घुसने की सख्त चेतावनी दी गई है। जो सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ग्रुप में तेजी से वायरल हो रहा है।

अजगरा गांव में दूसरे राज्यों से दर्जन भर से अधिक लोग वापस लौटे हैं। दुबई से लौटने वालों की संख्या भी करीब आधा दर्जन है, जिनकी जांच का दावा किया जा रहा है। लेकिन अभी स्थानीय जनता संतुष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हथियर से अजगरा को आने वाले मार्ग पर गांव में के रास्ते पर एक बोर्ड लगाया है। जिस पर लिखा है कि द्वारा गांव में बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित है। युवाओं का कहना है कि कोरोना वायरस जाति धर्म की पहचान नहीं करता, गांव इस समय रोगमुक्त है, डर है तो बाहरी लोगों से।

इस बारे में ग्राम प्रधान पति सुशील पांडे ने बताया कि ग्रामीणों ने गांव के मार्ग पर बोर्ड लगाया है।  जिस पर कोरोना वायरस गांव में न फैले इसके लिए बाहरी लोगों के आने पर रोक लगाने की सूचना लिखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें