फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार: 24 घंटे में मिले 174 पॉजिटिव मरीज, अब जिले में 421 एक्टिव केस

Thu, 06 Jan 2022 10:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कोरोना प्रोटोकॉल की अनदेखी और बढ़ती लापरवाही के कारण वाराणसी में कोरोना बेकाबू होता दिख रहा है। नतीजा यह है कि गुरुवार को एक दिन में 174 संक्रमित मरीज मिले। बुधवार को 120 पॉजिटिव मरीज मिले थे। 
विज्ञापन
वाराणसी: रोडवेज परिसर में कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। गुरुवार को तीसरी लहर में एक दिन में सबसे अधिक 174 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें 80 महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा बीएचयू में तीन महिला चिकित्सकों समेत कुल 10 डॉक्टर, 10 छात्र और 10 कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


अब नए मरीजों के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 421 पहुंच गई है। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिला प्रशासन की चुनौती बढ़ गई है। गुरुवार को मिले मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे। इसके बाद ही इन संक्रमित मरीजों में मिलने वाले वैरिएं की जानकारी मिलेगी।

वहीं, होम आइसोलेशन में दो मरीज स्वस्थ हुए।  वाराणसी में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले ने प्रशासन के साथ ही शासन के माथे पर भी बल खींच दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को  वाराणसी पहुंचे और वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। 

विज्ञापन

बढ़ रहा कोरोना, फिर भी लोग दिख रहे लापरवाह

कोरोना के मरीजों की संख्या में दिनों दिन वृद्धि हो रही है। इसके बावजूद भी लागों अपने और दूसरों के जीवन से खिलवाड़ करने पर उतारू हैं। प्रशासन के चेतावनी के बावजूद भी गुरुवार को शहर के विशेश्वरगंज  में लोग बिना मास्क के दिखे। लोगों का मानना है कि कोरोना के टीके का दोनों डोज लेने वाले व्यक्ति में फिर से कोरोना नहीं होगा।

इस तरह की गलतफहमियां लोगों के लिए भारी पड़ सकती है। जबकि कुछ लोगों का कहना था कि सभी को सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि अब बच्चों में भी कोरोना का लक्षण मिलने लगे हैं। प्रशासन को कोरोना के नियमों को लागू कराने में फिर से सख्ती लानी पड़ेगी ताकि लोग संक्रमित होने एवं लापरवाही करने से बचें। 
पढ़ेंः  निजी अस्पतालों में भी इलाज करा सकेंगे कोरोना मरीज, संक्रमण बढ़ते देख सीएमओ ने उठाया कदम

घरों पर होने लगे कोरोना से बचाव के एहतियात

वाराणसी में टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
कोरोना का संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। इसके रोकथाम के लिए परिवारों में जागरूकता दिखने लगी है। घरों पर लोग एहतियात बरतने लगे हैं। लोगों ने कहा जब तक हम जागरूक नहीं होंगे, तब तक संक्रमण को हराना मुश्किल है। इसलिए घर से शुरूआत होनी चाहिए। बाहर जाने वाले सदस्यों को गाइडलाइन के पालन करने और सैनिटाइजर तथा मास्क के प्रयोग के लिए टोकना चाहिए। 
विज्ञापन

बीएचयू : चलेगी नेफ्रोलॉजी विभाग की ओपीडी

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब शताब्दी सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में चलने वाली नेफ्रोलॉजी विभाग की ओपीडी को वापस सर सुंदरलाल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही एसएसबी में वार्ड, डायलिसिस आदि सुविधाओं को भी स्थानांतरित कर दिया गया है।

बृहस्पतिवार को चिकित्सा अधीक्षक प्रो. केके गुप्ता ने बीएचयू अस्पताल के साथ ही शताब्दी सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का दौराकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों, नर्सिंग ऑफिसरों, वार्ड सहायकों, एवं सफाई कर्मचारियों को सरकार द्वारा जारी किए गए कोविड संबंधित दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें