फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना: मई के 11 दिन में 10945 नए मरीज, 94 लोग हार गए कोविड से जंग

Wed, 12 May 2021 12:17 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • मई के दूसरे सप्ताह में 1000 से कम मिल रहे हर दिन मरीज
  • अप्रैल में 42740 नए मरीज मिले थे, जबकि 176 मरीजों की मौत भी हुई थी
  •  संक्रमण दर में उतार चढ़ाव जारी
विज्ञापन
अप्रैल के मुकाबले इस बार संक्रमित मरीजों के मिलने के ग्राफ में थोड़ी कमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में अब धीरे-धीरे कमी आती जा रही है। जहां मई के पहले सप्ताह में 1000 से 1500 हर दिन मरीज मिले वहीं अब संख्या 1000 के कम हो गई है। अब तक 11 दिनों में 10945 मरीज मिले, जबकि 94 मरीजों की मौत भी हुई। 
विज्ञापन


कोरोना काल में अब तक सबसे ज्यादा अप्रैल में 42740 नए मरीज मिले थे, जबकि 176 मरीजों की मौत भी हुई थी। अप्रैल के मुकाबले इस बार संक्रमित मरीजों के मिलने के ग्राफ में थोड़ी कमी आई है, लेकिन मौत के आंकड़ों में कमी लाना अब भी स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बनी हुई है। इस महीने एक मई को सबसे ज्यादा 1765 मरीज मिले थे जबकि 15 मरीजों की मौत हुई थी। उसके बाद से संख्या कम होती जा रही है। 

रोजाना मिलने वाली जांच रिपोर्ट भी 8000 से 10000 के बीच रह रही है। चिकित्सकों के मुताबिक, आने वाले दिनों में अभी संक्रमण की रफ्तार में और भी कमी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

अस्पतालों में बेड और आक्सीजन की कमी दूर

सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने कहा कि  मौत न हो इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। अब तो अस्पतालों में बेड और आक्सीजन की कमी दूर हो गई है, जांच की संख्या भी बढ़ा दी गई है। लोगों को चाहिए कि कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। लक्षण आने पर तुरंत जांच कराएं। समय पर इलाज मिलने से जल्द राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मई में कोरोना का हाल 


            तिथि    मरीज  मौत     रिपोर्ट    संक्रमण दर
  • 01 मई  1765 15    9618      18.3
  • 02 मई 1294  11   7232      17.8
  • 03 मई   992  17   5358      18.5
  • 04 मई 1328   8   8483      15.6
  • 05 मई 806   9      8256     9.7
  • 06 मई 876   9       10667   8.2
  • 07 मई 624   4        7364    8.4
  • 08 मई  942  4       9226     10.2
  • 09 मई 851    9       9087     9.3
  • 10 मई   745   8     8087      9.2
  • 11 मई   722  4    10561     6.8
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें