फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: दूसरे दिन भी बाज नहीं आए लापरवाह, 45 पर एफआईआर, 33 गिरफ्तार और 3508 वाहनों का चालान

Wed, 25 Mar 2020 01:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
लापरवाही करने वालों पर पुलिस कर सख्ती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्दनेजर जिले में घोषित लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार दूसरे दिन भी पुलिस की ओर से सख्ती की गई। मंगलवार को पुलिस ने 301 वाहनों को सीज कर 3508 वाहन का चालान किया। इसके साथ ही 33 लोगों को गिरफ्तार कर 45 लोगों के खिलाफ जिले भर के थानों में 21 मुकदमे दर्ज किए गए।

विज्ञापन


लॉकडाउन के पहले दिन सोमवार को लोगों ने हद दर्जे की मनमानी की। पुलिस के समझाने के बावजूद लोग सड़क पर वाहनों के साथ घूमते नजर आए। इससे सीख लेते हुए पुलिस मंगलवार की सुबह से ही सख्त नजर आई। हालांकि इसके बावजूद सुबह 9 बजे तक सड़कों पर भीड़भाड़ का माहौल दिखा। इसके बाद पुलिस ने सख्ती शुरू की तो सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि भेलूपुर, कैंट, चौबेपुर, शिवपुर, आदमपुर, बड़ागांव और सिगरा थाने की पुलिस ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने के आरोप में 33 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अलग-अलग थानों में 45 लोगों के खिलाफ 21 मुकदमे दर्ज किए गए। एसएसपी ने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सभी से अपील है कि लॉक डाउन की अवधि तक अपने घरों के ही रहें और अनावश्यक बाहर न निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने दुकान बंद करा कर दर्ज कराया मुकदमा
शहर भ्रमण के दौरान एसएसपी को भेलूपुर क्षेत्र में मारवाड़ी सेवा संघ के समीप कबीर नगर निवासी राजेश कुमार दीक्षित का जनरल स्टोर खुला मिला। एसएसपी ने जनरल स्टोर सीज करा कर भेलूपुर इंस्पेक्टर को राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। इंस्पेक्टर भेलूपुर जे बताया कि मुकदमा दर्ज कर राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें