फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में घूमता और दिन में क्रिकेट खेलता था क्वारंटीन हुआ युवक, रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई तो सहमा पूरा गांव

Mon, 01 Jun 2020 10:17 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बावजूद क्वारंटीन नियमों की अनदेखी से लोग बाज नहीं आ रहे। उनकी लापरवाही पूरे परिवार और समाज को संक्रमण के खतरे के नजदीक ले जा रही है। क्वारंटीन नियमों की अवहेलना का ऐसा ही मामला सामने आया है जौनपुर जिले में।

विज्ञापन

यहां गांव के विद्यालय में क्वारंटीन किया गया एक युवक न सिर्फ रोजाना रात को अपने घर पहुंच रहा था, बल्कि दिन में भी सेंटर से बाहर निकलकर गांव में घूमता था। अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरा गांव सहमा हुआ है। एसडीएम ने मामले की जांच की बात कही है।


केराकत थाना क्षेत्र के ग्राम बलुआ गांव का एक युवक दस दिन पहले मुंबई से आया था। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उसका सैंपल लेकर जांच को भेज दिया गया। युवक को 21 दिन तक क्वारंटीन के लिए गांव के विद्यालय में भेज दिया गया। कोरोना का कोई लक्षण न होने से बेपरवाही दिखाते हुए युवक दिन में तो विद्यालय में रहता था, मगर रात होते ही घर चला जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंदवक बाजार पहुंचकर उसने कपड़े और बैट(बल्ला) भी खरीदा। उसे कई बार गांव में क्रिकेट और ताश खेलते भी देखा गया। चार दिन पहले उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ग्रामीण सशंकित हैं। स्वास्थ्य विभाग अब ट्रैवल हिस्ट्री खंगालते हुए संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। फिलहाल युवक के परिजनों का सैंपल लिया गया है।

केराकत एसडीएम चंद्रप्रकाश पाठक का कहना है कि युवक का सैंपल लेने के बाद क्वारंटीन के लिए भेजा गया था। वह गांव के विद्यालय में रह रहा था। हर गांव में प्रधान व स्वास्थ्य कर्मचारियों  के साथ एक निगरानी समिति का गठन किया गया है। टीम ही क्वारंटीन में रहने वालों की निगरानी करती है। जांच कराई जा रही है, मरीज बाहर घूमा है या घर गया है तो इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें