आजमगढ़ के मार्टीनगंज तहसील के सरायमीर थाना क्षेत्र के तेउखर गांव में नौ मई को 55 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली से तीन-चार साथियों के साथ आया था। उसे गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन कर दिया गया था। सभी लोगों में 11 मई को लक्षण दिखाई देने पर गांव के प्रधान ने शिवालिक कॉलेज में क्वारंटीन करा दिया गया था। यहां से उसकी सैंपलिंग कराई गई थी।
शनिवार को गोरखपुर से आई रिपोर्ट में उसमें कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टी हुई है। सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। गांव को सील करने और संबंधित व्यक्तियों की सैंपलिंग आदि की कार्रवाई शुरू की जा रही है।