फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में वाराणसी के बराबर हुई कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या, 12 साल की बच्ची समेत मिले 16 नए मामले

Wed, 27 May 2020 10:52 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
जौनपुर में मिले कोरोना वायरस के 16 नए मामले। - फोटो : PTI
विज्ञापन

जौनपुर जिले में बुधवार सुबह 16 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना मामलों की संख्या 156 हो गई है। इनमें 22 स्वस्थ हुए हैं, जबकि तीन की मौत हुई है। जौनपुर में अब वाराणसी के बराबर कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन

सीएमओ डॉ रामजी पांडेय ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बुधवार को मिले पॉजिटिव मरीजों में एक 12 साल की बच्ची भी शामिल है। सभी लोग मुंबई से जौनपुर आए थे।


इनमें तीन मुफ्तीगंज ब्लॉक के कदहरा गांव के हैं। तीनों 23 मई को जलालपुर के क्वारंटीन सेंटर में दम तोड़ने वाले इसी गांव के कोरोना पॉजिटिव मरीज के साथ ही मुंबई से आए थे।

विज्ञापन

23 मई को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए गए थे। इसमें से 16 की रिपोर्ट बुधवार को कोरोना पॉजिटिव आई। सीएमओ डॉ रामजी पांडेय के मुताबिक नए मरीजों में सर्वाधिक 6 जलालपुर, जबकि मुफ्तीगंज ब्लॉक क्षेत्र के हैं।

इनके अलावा मड़ियाहूं और महराजगंज के दो-दो और मुंगराबादशाहपुर ब्लॉक क्षेत्र में एक मरीज शामिल है। सभी को कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट कराया जा रहा है। जिले में अब कोरोना के कुल केस की संख्या 156 हो गई है।
विज्ञापन

वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि मंगलवार को जिले में कोई भी पॉजिटिव केस नहीं मिला। इस समय जिले में कुल 156 मरीज संक्रमित हैं, जिसमें 55 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। 83 मरीज ठीक हो चुके हैं और 4 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें