24 मार्च को वे बदलापुर पहुंचे थे। सभी को 30 मार्च को जिला अस्पताल लाकर सैंपल लेने के बाद क्वारंटीन कर दिया गया था। पहले चरण में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 11 अप्रैल को एक युवक को सर्दी-खांसी होने पर दोबारा सैंपल लिया गया। बुधवार की दोपहर बाद रिपोर्ट आई तो कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।
बनारस में कोरोना वायरस मामलों की संख्या नौ है। इसमें दो लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, एक की मौत हो चुकी है और बाकी छह मरीजों का इलाज किया जा रहा है। आजमगढ़ में छह, गाजीपुर में पांच और मिर्जापुर में दो पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। जौनपुर में अब कोरोना मामलों की संख्या पांच हो गई है, लेकिन उसमें से एक ठीक होकर घर जा चुका है।