फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में दो दिन बाद फिर मिले कोरोना वायरस के मामले, एक दिन में 16 पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

Thu, 21 May 2020 09:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद में बृहस्पतिवार को 16 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें 8 प्रवासी हैं, जो 10 से 15 मई के बीच मुंबई, दिल्ली और पूना से आए थे। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 30 हो गई। इसमें नौ ठीक हो चुके हैं और एक की मौत हो चुकी है। 20 सक्रिय मरीज हैं। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने 16 नये मरीज मिलने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन


गोरखपुर से आई जांच रिपोर्ट में 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें जहानांगज ब्लॉक के नेतपुर के तीन जिसमे गांव के ही मृतक की पत्नी संपर्क में आने से पॉजिटिव पाई गई। नरेठा कनैला गांव का एक व्यक्ति है। इसके अलावा पलहनी ब्लाक के बसंतपुर दुबौलिया बस्ती निवासी एंबुलेंस चालक और मेडिकल कालेज का लैब टेक्नीशियन भी संक्रमित मिला है।

 

फूलपुर के गांव कैथोली में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ठेकमा ब्लाक के कुरसुड़ी में एक व्यक्ति पूना से आया था और शेल्टर होम में क्वारंटीन था। उसमें भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। लालगंज के चिरकिहिट में भी एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।  मेहनाजपुर ब्लाक में सात लोग पाजिटिव पाए गए हैं। इसमें एक बहलोलपुर लिहुआ निवासी है, जो दिल्ली से ऑटो से आया था।

जौनपुर से इसे जांच के लिए यहां भेजा गया था। वह शेल्टर होम में क्वारंटीन था। तीन संक्रमित जियापुर दक्षिणी गांव के हैं। हरदोसई रामपुर गांव में मुंबई से ऑटो से आया एक प्रवासी संक्रमित मिला है। वह अपने ट्यूबवेल पर क्वारंटीन था। उसे अब आइसोलेट किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

 उचेहुआं में 12 मई को मुंबई से आए एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह गांव में ही क्वारंटीन था। भोपालपुर बीबीपुर में भी एक संक्रमित मरीज है। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि 15 और 16 मई को सैंपल गोरखपुर भेजे गए थे। इनमें 15 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सभी की कांटैक्ट और ट्रेवल हिस्ट्री की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें