फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कोरोना वायरस के बीच एंबुलेंस खड़ी कर कर्मियों की हड़ताल, की ये मांग

Tue, 31 Mar 2020 04:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
सड़कों पर खड़ी एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बीच मिर्जापुर जिले में सुरक्षा उपकरणों की मांग को लेकर प्रदेश संगठन के आह्वान पर जिले के भी एंबुलेंस कर्मियों ने कार्य ठप कर दिया। दोपहर 12 बजे महिला अस्पताल परिसर में 102 व 108 एंबुलेंस कर्मियों ने अपनी गाड़ियों को खड़ी कर हड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन


एंबुलेंस खड़ी कर एंबुलेंस कर्मियों के हड़ताल पर जाने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी और सीओ सिटी सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे।

एंबुलेंस संघ के जिलाध्यक्ष शैलेश ने कहा कि वह जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से मरीजों को अस्पताल लेकर आ रहे हैं। ऐसे में उनको कोई भी सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं कराया गया है। न ही गाड़ी को धुलने का सामान दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा न तो मास्क और न ही ग्लब्स दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने एंबुलेंस कर्मियों को समझाया। जिसके डेढ़ घंटे बाद हड़ताल समाप्त हुई। सीएमओ ने बताया कि सुरक्षा उपकरणों में पीटी किट सिर्फ उन्हें एंबुलेंस कर्मियों को दी जाएगी। जो विदेशी या कोरोना के पॉजीटिव मरीजो को ले आएंगे। सीएमओ ने मैनेजर को निर्देश दिया कि वह सभी एंबुलेंस कर्मियों को और मास्क व ग्लब्स उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें