फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: सेनिटाइजर और मास्क लगाकर करा रहे तर्पण, बाबा विश्वनाथ से की प्रार्थना

Fri, 06 Mar 2020 07:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मास्क लगाकर कर रहे तर्पण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोनावायरस से सभी डरे हुए हैं। धीरे-धीरे इसके भय का दायरा बढ़ता जा रहा है। धार्मिक नगरी काशी का गंगा तट भी अब अछूता नहीं रहा है। शुक्रवार को अहिल्याबाई घाट पर इसका स्वरूप देखने को मिला।

विज्ञापन


घाट के प्रमुख तीर्थ पुरोहित व विप्र समाज के सह संयोजक पंडित विशाल औढेंकर ने भी कोरोना के डर से मुंह पर मास्क लगाकर काशी आए जजमानों का वैदिक रीति कर्मकाण्ड कराया। साथ ही उन्हें सचेत करते हुए कहा कि अपने अगल-बगल साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें, और सुरक्षित यात्रा करते हुए अपने गंतव्य को पहुंचे।

बाबा विश्वनाथ से कोरोनावायरस से रक्षा के लिए हुई प्रार्थना
बाबा विश्वनाथ की आरती से पहले यह प्रार्थना की गई कि संपूर्ण विश्व में कोरोनावायरस से मानव जाति पर जो खतरा आया है, उससे देवाधिदेव महादेव, महाकाल सब की रक्षा करें। इस बीमारी को जड़मूल से नष्ट करें और पूरे विश्व जगत का कल्याण करें। बाद में आरती आरंभ हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें