फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में अब तक 11 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, दरोगा बोले- समझ में नहीं आ रहा, कैसे संक्रमित हुए

Sat, 02 May 2020 11:16 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

वाराणसी के दो दरोगा सहित 11 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 'अमर उजाला' ने नगर निगम पुलिस चौकी के कोरोना पॉजिटिव दरोगा को फोन कर उनका हालचाल पूछा तो वह खुश नजर आए। दरोगा ने कहा कि तेज बुखार आया था। हमें लगा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच करा लेनी चाहिए तो करा ली। हमारे साथ ही चौकी के अन्य पुलिसकर्मियों ने भी जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो अन्य 10 साथियों के साथ अस्पताल में आइसोलेट होना पड़ा।

विज्ञापन

यहां किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। अस्पताल में आने के बाद बुखार, खांसी, जुकाम या सांस लेने में समस्या आदि का सामना नहीं करना पड़ा। अन्य सभी साथी भी ठीक हैं। अब इंतजार है कि दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आ जाए तो जल्द ही फिर से फील्ड में सेवा दी जाए।


वाराणसी में कोरोना वायरस पॉजिटिव दरोगा ने कहा कि नगर निगम चौकी पर खाना बंटवाने के दौरान हम सभी सुरक्षा संबंधी एहतियात बरतते थे। बगल में ही नगर निगम का प्रधान कार्यालय होने के कारण चौकी और बैरक में रोजाना कोरोना रोधी सॉल्यूशन का छिड़काव भी आसानी से हो जाता था। कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग सुपारी व्यवसायी की कांटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान भी अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।
विज्ञापन


मड़ौली निवासी दवा व्यवसायी मट्ठा और दही देने आता था, तब भी सिपाही सतर्कता बरतते थे। अब कैसे किसके संपर्क में आकर संक्रमित हुए, यह समझ में नहीं आ रहा है। हो सकता है कि लल्लापुरा क्षेत्र में तैनात सिपाहियों के माध्यम से हम सभी संक्रमित हुए हों। हालांकि यह अब भी एक अबूझ पहेली ही है।

Trending Videos

महकमा परिजनों जैसे रख रहा ध्यान
दरोगा ने कहा कि मैं मऊ आदि जिलों में थानेदार और तत्कालीन एसओजी का प्रभारी रहा। संक्रमण की इस अवधि में एसएसपी प्रभाकर चौधरी और एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह जिस तरह से हमारा ख्याल रख रहे हैं और दिन भर में कई बार हालचाल लेते रहते हैं, उसे हम ताउम्र याद रखेंगे।

इसके साथ ही सीओ चेतगंज अनिल कुमार और सिगरा थाने के साथी भी फोन कर पूछते रहते हैं कि क्या आवश्यकता है। रिपोर्ट पॉजिटिव आई और घर वालों को पता लगा तो वह परेशान हो गए थे और बनारस आने की जिद करने लगे। उन्हें किसी तरह से समझाया कि यहां हमारा पुलिस परिवार हमारी देखरेख में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रखा है। तब जाकर सब किसी तरह से शांत हुए और बनारस आने की जिद छोड़े।
विज्ञापन

आप सभी पहनें मास्क, न निकलें घर से बाहर
कोरोना पॉजिटिव दरोगा ने कहा कि जिले के लोगों से अपील है कि वह मास्क हमेशा पहने रहें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इसके साथ ही लॉकडाउन में अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। संक्रमित होने के बाद अस्पताल में बहुत परेशानी होती है। इसलिए सभी से अनुरोध है कि पुलिस-प्रशासन का सहयोग कर लॉकडाउन में घर में ही रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें