फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सूटकेस लेकर शहर में घूमता रहा कोरोना संक्रमित प्राइवेट चिकित्सक, मचा हड़कंप

Sun, 12 Jul 2020 12:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
एंबुलेंस से भेजा आइसोलेशन सेंटर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

आजमगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही रविवार को देखने को मिली। शनिवार देर शाम जिला अस्पताल में हुई जांच में बिलरियांगज ब्लाक के बनकट में क्लीनिक चलाने वाले निजी चिकित्सक के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आई। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी रात उन्हें आइसोलेट नहीं करा पाई।

विज्ञापन


रविवार को वे स्वयं बाइक से शिब्ली कालेज के पास पहुंचे और खुद स्वास्थ्य विभाग को फोन किया। मौके पर पहुंची टीम ने एंबुलेंस से आइसोलेशन सेंटर भेजा। बनकट में क्लीनिक चलाने वाले निजी डॉक्टर की रिपोर्ट शनिवार रात कोरोना पॉजिटिव आई थी। लापरवाही के कारण स्वास्थ्य विभाग उन्हें पूरी रात आईसोलेट नहीं करा पाई और ना ही फोन पर घर पर ही रहने की सलाह दी।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि क्लीनिक पर टीम भेजी गई थी। डॉक्टर वहां से मोहल्ला आराजीबाग स्थित अपने घर आ गए थे। उन्होंने सूटकेस में कपड़े रखे और रविवार को घर से निकल गए। बाइक से वह शिब्ली कालेज पहुंचे और वहां से स्वास्थ्य विभाग को फोन किया।

जानकारी होने पर महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मी वहां पहुंचा। उसने डॉक्टर को शिब्ली कालेज स्थित एक बैंक के नीचे खड़ा रहने को कहा। इसके बाद उसने एंबुलेंस को फोन किया और उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने के काफी देर बाद एंबुलेंस वहां पहुंची और आइसोलेशन सेंटर ले गई। संक्रमित डॉक्टर कैसे बनकट से जिला मुख्यालय पहुंचे और यहां पर कहां-कहां पर घूमे इस बात की जांच की जा रही है।

बनकट में क्लीनिक चलाने वाले प्राइवेट चिकित्सक की रिपोर्ट शनिवार रात पॉजिटिव आई थी। ट्रेस किया जा रहा था लेकिन रात में ट्रेस नहीं हो पाया। रविवार सुबह जानकारी मिलने पर आइसोलेट कर दिया गया है। - डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें