फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई से आया युवक मिला कोरोना संक्रमित, बलिया में उसके साथी को तलाशकर अस्पताल भेजा

Tue, 31 Mar 2020 02:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दुबई से सिवान आए एक व्यक्ति की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उसके साथ आए युवक की खोजबीन शुरू हो गई। सोमवार की शाम से ही परेशान बलिया जिला प्रशासन ने उसे मंगलवार सुबह अपनी कस्टडी में लिया और एंबुलेंस से जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। यह युवक जिले के बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के भीमपुरा थाना क्षेत्र के गांव का निवासी है।

विज्ञापन


बलिया जिला प्रशासन को शासन से बताया गया कि सिवान में दुबई से आए एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई। उसके साथ आने वाला युवक बलिया जिले का रहने वाला है। इसके बाद जिला प्रशासन में हलचल मच गई।

पूरे जिले का प्रशासनिक अमला उसकी खोज में लग गया। सफलता राजस्व विभाग को मिली। भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक लेखपाल ने तहसीलदार बेल्थरारोड को बताया कि युवक की लोकेशन मिल गई है। भीमपुरा पुलिस सुबह उसकी तलाश में घर पहुंची तो पता लगा की वह मंदिर में पूजा के लिए गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मंदिर पहुंची तो वह वहां भी नहीं था। जब फिर पुलिस घर पहुंची तो वह घर पर ही मिला। तहसीलदार बेल्थरारोड जितेंद्र सिंह, एसएचओ भीमपुरा शिवमिलन ने उससे पूछताछ की। वह दिखने में स्वस्थ लगा, लेकिन एहतियातन उसे एंबुलेंस बुलाकर जिला मुख्यालय जांच के लिए भेज दिया गया।

बेल्थरारोड तहसीलदार के जितेंद्र सिंह ने बताया कि युवक दिखने में स्वस्थ दिख रहा है। लेकिन चूंकि इसके साथ आने वाले युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, इसलिए इसकी भी जांच कराई जाएगी। यदि रिपोर्ट पॉजीटिव आती है तो इसके पूरे परिवार की जांच के साथ गांव को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें