फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में कोरोना मरीजों की संख्या 1000 होने के करीब, जौनपुर में भी मिले 19 संक्रमित

Thu, 23 Jul 2020 03:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गुरुवार को 87 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 939 हो गई है। इसमें से 523 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन

कुल एक्टिव केस 376 हैं और नौ की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य टीम सभी मरीजों को इलाज के लिए एंबुलेंस से एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने की कवायद कर रही थी। वहीं हॉटस्पॉट क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए उन इलाकों को सील करने का निर्देश दिया है।


जौनपुर में फिर मिले 19 कोरोना मरीज
जौनपुर जिले में कोरोना के फिर 19 नए पॉजिटिव मामले मिले हैं। इसमें केराकत के एक व्यापारी और उसके परिवार के चार सदस्य भी शामिल हैं। यूबीआई विकास भवन शाखा के एक कर्मचारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 1,198 हो गई है। अब तक 16 की मौत हुई है। 26 हजार सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं, जिसमें साढ़े 20 हजार की रिपोर्ट आ चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें