20 सैंपलों की रविवार रात को आई, जिसमें सभी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इससे नयापुरा चक सिकठी के कंटेंमेंट एरिया को समाप्त करने के बीच में आ रही अड़चन दूर हो गई है। सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन को इस बात का प्रमाण-पत्र दिया जा रहा है कि नयापुरा चक सिकठी में 21 दिन से कोरोना संक्रमित कोई नया मरीज नहीं आया है।
वहीं, डीएम एनपी सिंह ने बताया कि जिले के एक मात्र कंटेमेंट एरिया को समाप्त कर 13 मई से यहां कुछ ढील दी जाएगी। पहले सब्जी, दवा, किराना और फलों की दुकानें खोली जाएंगी। पांच दिन बाद फिर समीक्षा कर अन्य गतिविधियां शुरू की जाएंगी।
शुरू हो सकती है करघों और पावरलूम की खटर-पटर
नयापुरा चक सिकठी के कंटेंमेंट एरिया के खत्म होने पर यदि जिला प्रशासन की ओर से ढील दी गई तो रेशम नगरी में करघों और पावरलूम की खटर-पटर भी जल्द शुरू हो सकती है। रेशमी साड़ी यहां का प्रमुख उद्योग है। लाकडाउन के बाद से इस उद्योग पर ताला लगा हुआ है। इससे एक लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित है। सलाना डेढ़ से दो करोड़ का होने वाला कारोबार ठप हो चुका है। ढील मिलने से इस कारोबार को बी गति मिल सकती है।