फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कोरोना पॉजिटिव महिला का एक साल का बेटा और पिता समेत मिले तीन नए मरीज

Sun, 03 May 2020 03:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में रविवार को तीन और कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें दो कोरोना पॉजिटिव शुक्रवार को पॉजिटिव मिली बीएचयू मैक्रोबियोलॉजी डिपार्टमेंट की पोस्ट डॉक्टोरल छात्रा से संबंधित हैं। तीसरा पॉजिटिव तब्लीगी जमात से संबंधित है। डीएम कौशल राज शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


वाराणसी में मरीजों की कुल संख्या 64 हो गई है। डॉक्टोरल छात्रा का एक साल के बेटा और उसके पिता(64) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि केजीएमयू लखनऊ से 45 में से 44 की रिपोर्ट आई है। जिसमें तीन पॉजिटिव और दो पहले से ही भर्ती मरीजों की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक नौ मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, और एक की मौत हो गई है। चार मरीज रविवार को डिस्चार्ज हो जाएंगे। जिले में अब 50 एक्टिव केस बचे हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि तीन नए पॉजिटिव केस में मदनपुरा निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति का संबंध तब्लीगी जमात के व्यक्ति के संपर्क के कारण हुआ था। इसके बाद जमात से संबंधित पॉजिटिव केस अब बढ़कर 18 हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी केस पहले से बने हॉटस्पॉट के हैं, इसलिए कोई नया हॉटस्पॉट नही बनाया जाएगा। 44 सैंपल में 14 लोगों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें 4 लोग आइशोलेशन वार्ड में भर्ती हैं, जिन्हें रविवार को ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वहीं नौ मरीज पहले ही डिस्चार्ज हो चुके हैं और एक की मौत हो चुकी है। इस तरह अब कुल 50 एक्टिव केस बचेंगे।

इन चार में पांडे हवेली का एक 19 वर्षीय युवक और तीन जमात के लोग शामिल हैं। जमातियों को अभी मेडिकल क्वावारंटीन सेंटर शिवपुर में रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें