फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के इस जिले में दोपहर बाद फिर मिले कोरोना मरीज, वाराणसी में भी बढ़ी संक्रमितों की संख्या

Tue, 07 Jul 2020 04:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दोपहल को कोरोना वायरस के आठ नए मामले सामने आए, वहीं दोपहर बाद सात और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यानी कि जिले में मंगलवार को कोरोना के 15 मामले सामने आए।

विज्ञापन

इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 182 हो गई है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 89 हो गई हैं। वहीं 83 मरीज ठीक ही चुके हैं जबकि तीन मरीजों की रिपोर्ट उनकी मौत के बाद आई हैं।


मऊ जिले में नगर के फातिमा अस्पताल में तीन, मधुबन तहसील के रामपुर बेलौली में तीन और उफरौली में दो मामले सामने आए हैं। जिले में 10 सैंपलिंग टीम ने दोपहर 12.30 बजे तक 145 लोगों का सैंपल लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी जिले में सोमवार को 25 मरीज मिलने के बाद मंगलवार को सुबह 11 बजे तक आठ नए मरीज मिले। सीएमओ डॉ वीबी सिंह ने बताया कि 660 मरीज अब तक संक्रमित हो चुके हैं।

इसके साथ ही सोमवार देर शाम एक और मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या भी 24 हो गई है। जिले में अब 660 में से 364 डिस्चार्ज, 24 की मौत के बाद आईशोलेशन वार्ड में 272 का इलाज चल रहा है। जुलाई माह में सात दिन में अब तक 163 नए मरीज मिल चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें