13 अप्रैल को दोबारा सैंपल जांच को भेजा गया था, जिसमें कोरोना पॉजीटिव मिला है। बुधवार दोपहर बाद जांच रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित युवक को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उसे वाराणसी के मंडलीय चिकित्सालय में भेजने की कवायद शुरू कर दी गई है।
प्रशासन उसके अन्य छह साथियों के अलावा उसके संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान में जुट गया है। बदलापुर के उस इलाके को भी सील किया जा रहा है, जिस मकान में युवक रुका हुआ था। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि संक्रमित युवक पुरानी दिल्ली का निवासी है। वह यहां धर्म प्रचार के लिए यहां आया था।
इसके पहले जिले में चार अन्य मरीज भी मिल चुके हैं। 23 मार्च को शहर के फिरोसेपुर मोहल्ला निवासी युवक की सबसे पहले कोरोना की पुष्टि हुई थी। सत्रह दिन तक जिला अस्पताल में चले उपचार के बाद तबीयत में सुधार होने पर उसे डिस्चार्ज कर होम क्वारंटीन में रखा गया है। निजामुद्दीन की तब्लीगी जमात से लौटे एक बांग्लादेशी नागरिक और रांची निवासी उसका गाइड दो अप्रैल को कोरोना का संक्रमण पाया गया था। आठ अप्रैल को बदलापुर के देवरिया गांव निवासी युवक कोरोना पॉजीटिव मिला। यह युवक देवबंद का छात्र है, जो 28 मार्च को वहां से घर लौटा था।