मंगलवार को सबसे पहले संक्रमित हुई महिला की भी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। आइसोलेशन वार्ड में महिला की देवरानी अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ भर्ती थी। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर अन्य लोग तो चले गए पर पांच वर्षीय बच्चे की मां ने अस्पताल स्टाफ से मिन्नतें कर कहा कि उसका बेटा छोटा है, इसलिए उसे भी उसके साथ रहने दिया जाए।
अस्पताल स्टाफ बच्चे का दूसरा सैंपल भेजने के बाद आश्वासन दिया कि जल्द ही उसकी रिपोर्ट आने पर उसे छोड़ा जाएगा। इसके बाद से मां अपने पुत्र के रिपोर्ट आने के इंतजार में आइसोलेशन वार्ड में ही उसके साथ है। गुरुवार को रिपोर्ट आ सकती है।