फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से हड़कंप, चीन से लौटा युवक अस्पताल में जांच कराने पहुंचा, ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा

Thu, 13 Feb 2020 07:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

आजमगढ़ जिला अस्पताल में गुरुवार को चीन से लौटे एक युवक के कोरोना वायरस की जांच कराने पहुंचने से हड़कंप मच गया। डॉक्टरों की टीम ने उसे स्पेशल वार्ड में दिनभर भर्ती रखा और शाम में घर भेज दिया। उसके ब्लड का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।

विज्ञापन


कंधरापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंचा। युवक को करीब 25 दिनों से बुखार रहने की शिकायत की। उसके बताए लक्षणों के आधार पर डॉ. मुकेश ने उसे कोरोना वायरस से ग्रसित मरीजों के लिए बनाए गए स्पेशल वार्ड में भर्ती कर दिया।

डॉ. मुकेश और पैथालाजिस्ट डॉ. अजहर की टीम ने दिनभर उसे अपनी निगरानी में रखा और जांच पड़ताल करते रहे। शाम को उसे घर भेज दिया गया। बताया जाता है कि युवक 17 जनवरी को ही चीन से आया था। वहां से लौटने के बाद से ही वह सर्दी, जुखाम और बुखार से पीड़ित है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आजमगढ़ के मंडलीय अस्पताल के पैथालॉजिस्ट डॉ. अजहर ने बताया कि कोरोना वायरस जैसी कोई बात नहीं है। अस्पताल आया युवक चीन में पढ़ता है। लगभग एक माह पूर्व वह वापस आया है और सप्ताह भर से वह खांसी व बुखार से पीड़ित है, जिसके चलते हमने उसके ब्लड का सैंपल जांच के लिए भेज दिया है। अभी कोरोना वायरस की तस्दीक नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें